पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी
गिल के शतकीय धमाल में अंग्रेज बेहाल हुए। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 357 का विशाल टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 34.2 ओवरों में 214 रनों पर ढेर हो गई।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड का तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने बुधवार को तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रनों से धूल चटाई थी। गिल के शतकीय धमाल में अंग्रेज बेहाल हुए। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 357 का विशाल टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 34.2 ओवरों में 214 रनों पर ढेर हो गई।
इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन और गस एटकिंसन ने 38-38 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 34 और फिल साल्ट ने 23 रन जोड़े। हैरी ब्रूक के बल्ले से 19 रन निकले। वहीं, इंग्लैंड के चार प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें कप्तान जोस बटलर (6) और लियाम लिविंग्सटोन (9) भी शामिल हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो शिकार किए। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में ऑलआउट होने के बाद 356 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सातवां वनडे शतक ठोका। उन्होंने 102 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। विराट कोहली (52) और श्रेयस अय्यर (78) ने अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने 55 गेंदों का सामना करने के बाद 7 चौके और छक्का जमाया। वहीं, अय्यर ने 64 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के मारे। गिल ने कोहली के साथ 116 और अय्यर के संग 104 रनों की पार्टनरशिप की।
केएल राहुल ने 40 रन बनाए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 17, वॉशिंगटन सुंदर ने 14 और अक्षर पटेल ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान रोहित शर्मा महज 1 रन ही बना सके। इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल रशीद ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मार्क वुडे ने दो जबकि साकिब महमूद, जो रूट और गस एटकिंसन के खाते में एक-एक विकेट आया। भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले यह आखिरी मैच है।